हमारे बारे में

पार्वती वेलफेयर सोसाइटी वर्ष 2013 से निरंतर सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेल क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रही एक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था है। संस्था का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, सांस्कृतिक कलाकारों एवं समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना तथा उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

वर्तमान में पार्वती वेलफेयर सोसाइटी भारत के 13 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और खेल, संस्कृति, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सतत प्रयास कर रही है।

संस्था के राष्ट्रीय सचिव के रूप में श्री महेंद्र गुप्ता अपने कुशल नेतृत्व और समर्पण के साथ संगठन को दिशा प्रदान कर रहे हैं। संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में श्री प्रह्लाद दामोदरदास मोदी जी, श्री एस.डी. शर्मा जी एवं श्री अतुल सराफ जी का मार्गदर्शन संस्था को निरंतर मजबूती प्रदान करता है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सोनल मोदी जी संस्था के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा रही हैं।

पार्वती वेलफेयर सोसाइटी के उत्कृष्ट एवं पारदर्शी सामाजिक कार्यों को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “प्रोत्साहन पत्रांक सं०-ओ/G-832/सीएम-2/2018 दिनांक 11-10-2018” के माध्यम से सम्मानित किया जाना हमारे लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान संस्था की ईमानदारी, पारदर्शिता और सामाजिक उत्थान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

पार्वती वेलफेयर सोसाइटी निरंतर इस संकल्प के साथ कार्यरत है कि कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए और हर योग्य खिलाड़ी, कलाकार एवं युवा अपने सपनों को साकार कर देश और समाज का नाम रोशन कर सके।

Scroll to Top